धनु राशि वर्ष 2019 राशिफल

धनु राशि के लिए आगामी वर्ष साल 2019 नई चुनौतियां लेकर आ रहा है। इन चुनौतियों में काम का बोझ तत्पश्चात कारोबार की मंद गति, आर्थिक समस्याएं, बढते खर्च से आप परेशान रह सकते हैं।
धनु राशि वर्षफल 2019 और ग्रह स्थिति
वर्ष के प्रारंभ में लग्नेश बृहस्पति कुंडली के बारहवें घर में बैठा है। यह खर्च का स्थान है परंतु बृहस्पति की पांचवी दृष्टि आपके लिए शुभ है। बृहस्पति की इस पांचवी दृष्टि चौथे घर पर होने के कारण मकान, जमीन-जायदाद आदि पर आप खर्च करेंगे, वाहन पर भी खर्च हो सकता है। इस वर्ष में वैसे बड़े खर्चे आने वाले हैं। विवाह-शादियों मांगलिक कार्यों इत्यादि पर आप काफी खर्च करेंगे।
धनु राशि वर्षफल 2019 बृहस्पति और शनि ग्रह की स्थिति
बारहवें भाव में स्थित बृहस्पति की नवम दृष्टि आपकी कुंडली के आठवें घर पर है। स्वास्थय में सुधार तथा विदेश यात्राएं होने के योग हैं। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। बृहस्पति आपके लिए खर्चे बढ़ा रहे हैं चिंता न करें यही बृहस्पति आपको स्वास्थ्य और साधन भी उपलब्ध करवा रहे हैं। शनि ग्रह की बात करें तो साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इस साढे साती के चलते आप इस वर्ष भी काफी व्यस्त रहेंगे। आपकी व्यस्तता दिनों-दिन बढ़ती जाएगी। जिस कार्य में आप हाथ डालेंगे नि:संदेह देर सवेर सफलता अवश्य मिलेगी परंतु आपके कार्य करने की गति मंद पड़ जाएगी। आप आलस्य महसूस करेंगे, थकान और शिथिलता का अनुभव करेंगे।
धनु राशि वर्षफल 2019, परिवार और जीवनसाथी
जीवन साथी के प्रति जिम्मेदारियों का वहन करना पड़ेगा, व्यस्तता के बीच में से उनके लिए समय निकालना होगा क्योंकि जीवन साथी को इस समय आप की आवश्यकता होगी। हो सकता है, आपके जीवनसाथी को कुछ शारीरिक कष्ट हो।
राहु और केतु के कारण साल 2019 में आपको अपने जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच दूरियां भी बढ़ने के योग हैं। बिना वजह वैमनस्य मनमुटाव उत्पन्न होगा।
परिवार का माहौल खराब ही रहेगा, अभी सुधार की गुंजाइश नहीं है। रिश्तो में आई कड़वाहट आपके हस्तक्षेप से और बढ़ सकती है। इसलिए आप को चुप रहने की सलाह दी जाती है। रिश्तो में किसी बाहरी का हस्तक्षेप ना होने दें। सलाह है कि किसी के बहकावे में ना आएं और ना ही किसी को अपनी ओर से कोई सलाह दें। इस समय यदि आप भला करने की कोशिश करेंगे तो उसका अर्थ कुछ और निकाला जाएगा इसलिए खामोश रहना सबसे अधिक फायदेमंद साबित होगा।
इस वर्ष में धनु राशि वालों के भाई या बहन के स्वास्थ्य में गड़बड़ी के संकेत है परंतु चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, केवल शनि का उपाय करते रहे।
धनु राशि वर्षफल 2019 आर्थिक स्थिति और यात्राएं
वर्ष के प्रारंभ में सूर्य की स्थिति शनि के साथ होने के कारण कामकाज में थोड़ी तेजी आएगी और आपकी व्यस्तता बढ़ जाएगी। मार्च महीने तक आप काफी यात्राएं करेंगे। यात्राओं पर खर्च भी काफी अधिक होगा। धन की प्राप्ति होगी परंतु धन जैसे आएगा, वैसे ही चला भी जाएगा। अप्रैल महीने में बृहस्पति धनु राशि में विचरण करेंगे जिसके चलते आर्थिक स्थिति में सुधार तथा भाग्य उन्नति के साधन उत्पन्न होंगे।
धनु राशि वर्षफल 2019 और नौकरी
जो लोग नौकरी में है, उन्हें इस वर्ष सब्र करना चाहिए, धैय रखना चाहिए। वे जहां पर हैं, जैसे हैं, अपनी पोजीशन को बरकरार रखिए क्योंकि आपकी परफॉर्मेंस पहले के मुकाबले प्रभावशाली नहीं है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा। इस वर्ष आपके खर्चे अधिक होने वाले हैं जिनके चलते आपको नौकरी के प्रति गंभीर रहना चाहिए। राहु-केतु के राशि परिवर्तन के कारण आपको कई तरह के प्रलोभन मिलेंगे। इनसे आपको बचने की आवश्यकता है। जो होता है, वह दिखता नहीं है और जो आपको दिखाई दे रहा है उसके पीछे सच्चाई कुछ और हो सकती है। ये आपको याद रखना चाहिए। आपको कुछ कड़वे अनुभव होंगे डरिए मत ये आपको बहुत कुछ सिखा जाएंगे।
धनु राशि वर्षफल 2019 और बिजनेसमैन
जो लोग बिजनेस में है, उन्हें लालच से बचना चाहिए। वर्ष के प्रारंभ में काफी खर्चे हैं, कुछ काम अधूरे पड़े रहेंगे। रकम फंस सकती है इसका भी ख्याल रखें। पार्टनरशिप में पार्टनर से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। परंतु डरिए मत जो भी होगा, कंट्रोल में होगा और आपके कंट्रोल से बाहर चीजें नहीं जाएंगी। यदि खर्चे हैं तो आमदनी भी अच्छी होगी इसलिए घबराने की कोई बात नहीं।
धनु राशि वर्षफल 2019 विद्यार्थियों के लिए
विद्यार्थियों के लिए साल 2019 मार्च के अंत तक सुखद है, उसके पश्चात चुनौतीपूर्ण है। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। उपाय के लिए गणेश चतुर्थी का व्रत रखें।
धनु राशि वर्षफल 2019 और संतान
धनु राशि वालो के लिए संतान पक्ष की ओर से यह वर्ष सामान्य है। संतान इच्छुकों को इस मार्च के अंत तक सुखद समाचार मिल सकता है।
धनु राशि वर्षफल 2019 और प्रेमसंबंध
जो लोग रिलेशनशिप में है, उन्हें इस वर्ष संभल कर चलना होगा। अभी शादी नहीं हुई है उन्हें अभी इंतजार करने की आवश्यकता है। उन्हें सलाह दी जाती है कि सब्र से काम ले जल्दबाजी न करें। परंतु प्रेम विवाह के लिए अप्रैल के पश्चात समय अनुकूल है, नए संपर्क बनेंगे। जो लोग अभी तक अकेले हैं, उन्हें जीवन साथी मिल सकता है। प्रेम संबंधों में आप काफी व्यस्त रहेंगे, नए प्रेम संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। सावधान रहें किसी जगह आपको साथी से धोखा भी मिल सकता है।
धनु राशि वर्षफल 2019 वर्ष के महीनों में ग्रहानुसार फलकथन
जनवरी के महीने में क्रोध अधिक रहेगा।
फरवरी के महीने में आपके स्वभाव में गंभीरता आएगी लेकिन साथ ही आप आलसी भी हो सकते हैं। घर का माहौल अशांत रहेगा।
मार्च के महीने में धन लाभ के संकेत है परंतु पेट में गड़बड़ी रह सकती है।
अप्रैल के महीने में भाग्य साथ देगा इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आप पर काम का बोझ भी कई गुना बढ़ जाएगा और आपको नई जिम्मेदारियों का एहसास होगा।
मई के महीने में नए खर्चे उत्पन्न होंगे परंतु लाभ की स्थिति भी बनी रहेगी। जो काम लंबे समय से अधूरे पड़े थे इस महीने में पूरे होंगे। बिजनेस के लिए यह महीना अति महत्वपूर्ण है।
जून के महीने में सैर सपाटा तथा छुट्टियों का आनंद लेंगे, मनोरंजन में समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
जुलाई के महीने में विवाह आदि कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जीवन साथी के प्रति चिंतित रह सकते हैं, पेट खराब हो सकता है। कुछ धन हानि भी संभव है।
अगस्त के महीने में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। चोट चपेट लगने का भय है। आपको परिवार की चिंता रहेगी, घर से दूर जाना पड सकता हैं। यात्राएं भी अधिक होगी। भाग्य में अवरोध आ सकता है, बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। धन हानि भी संभव है।
सितंबर के महीने में मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धर्म के प्रति रुझान रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा।
अक्टूबर के महीने में कामकाज काफी बढ़ जाएगा। बिजनेस में तेजी आने के योग है। आलस्य से हानि होगी। धन लाभ सामान्य से अच्छा रहेगा।
नवंबर के महीने में खर्चे अधिक होंगे, धन की हानि हो सकती है। कार्यस्थल पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
दिसंबर के महीने में धन लाभ तथा व्यस्तता के संकेत हैं। आप पहले से कई गुना अधिक व्यस्त हो जाएंगे। भाग्य में आ रहा अवरोध दूर होगा।