मेष राशि वर्ष 2019 राशिफल

साल 2019 मेष राशि के लिए कैसा रहेगा इस पोस्ट में मैं आपको बताने जा रहा हूं। मेष राशि वालों के लिए साल 2019 कई प्रकार के अच्छे और बुरे सरप्राइस लेकर आ रहा है। बृहस्पति आठवें घर में तथा राहु और केतु की स्थिति क्रमश: तीसरे और नौवें घर में है। यह ग्रह स्थिति आपके जीवन को कई प्रकार से प्रभावित करेगी।
बृहस्पति आपके लिए पूरा वर्ष अशुभ रहेगा लेकिन शनि पूज्य रहेगा अर्थात अगर आप शनि की पूजा करेंगे तो उसका अच्छा परिणाम होगा, शनि आपको शुभ फल देगा। इस वर्ष राहु आपके लिए शुभ रहेगा तथा केतु अशुभ। कुल मिलाकर साल 2019 में खर्चे ज्यादा होंगे, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी रहेंगी। 2019 में सफलता और असफलता के बीच में आपको कुछ खास उपलब्धियां भी होगी।
मेष राशि साल 2019 विद्यार्थियों के लिए
विद्यार्थियों के लिए साल 2019 मैं अधिक संभावनाएं नहीं है लेकिन मार्च से पहले का समय उत्तम है और मनोवांछित परिणाम दिखाई देंगे। अप्रैल के बाद आपको पढ़ाई से अरुचि होगी, पढने में उतना मन नहीं लगेगा जितना पहले लग रहा था।
मेष राशि 2019 और प्रेम संबंध
जो लोग रिलेशनशिप में है उन्हें इस वर्ष में सावधान रहना चाहिए। मार्च के बाद आपको अपने साथी के प्रति व्यवहार में सतर्क रहना चाहिए क्योंकि आप से गलतियां ज्यादा होगी और आपको सफाई देने का भी समय नहीं होगा। रिलेशनशिप में आप कन्फ्यूज रहेंगे, इस वर्ष में कई नए रिश्ते बनेंगे और बिगड़ेगी।
नौकरी और मेष राशि 2019
जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं मार्च के अंत तक उनकी खोज जारी रहेगी। इसके पश्चात रोजगार के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से यदि नौकरी की तलाश में हैं तो अप्रैल में आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। अप्रैल का महीना आपके लिए खास है इसलिए हर मौके पर अपनी पैनी नजर रखें।
जुलाई और अगस्त का महीना बेहद खराब रहेगा। इस दौरान अच्छी खासी नौकरी को आप गंवा सकते हैं या फिर बिजनेस में नुकसान हो सकता है। रुपए-पैसे के संबंध में किसी पर ऐतबार करना अच्छा नहीं है।
इस वर्ष में आपके पास आमदनी कम तथा खर्चा अधिक रहेगा। बड़ी-बड़ी चीजों पर आप धन खर्च करेंगे अधिकतर खर्चे अच्छी चीजों पर होंगे। वाहन मकान आदि पर खर्च हो सकता है। शनि की दृष्टि ग्यारहवें घर पर होने के कारण आर्थिक स्थिति अच्छी तो रहेगी परंतु पैसे का ठहराव नहीं हो पाएगा अर्थात बचत नहीं होगी।
संतान इच्छुक और मेष राशि 2019
मेष राशि के वे लोग जो संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं वे इस वर्ष भी चिंतित रहेंगे क्योंकि संतान पक्ष के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। गणेश चतुर्थी का व्रत उपवास करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
विदेश यात्रा और मेष राशि 2019
जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष में सफलता मिल सकती है। नवंबर से पहले आपका विदेश गमन हो सकता है, इस संबंध में आपको खुशखबरी मिलेगी।
मेष राषि वालों को 2019 की सलाह
22 जून से 8 अगस्त के बीच मेष राशि वालों को हर तरफ से सावधानी रखनी चाहिए। रिलेशनशिप में संबंध बिगड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी या कानूनी मामलों में असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए यह बुरा समय है। धन हानि के योग है। नौकरी में हालात खराब रहेंगे। नौकरी में बदलाव करने के लिए यह समय अच्छा नहीं है। आपका फैसला गलत साबित हो सकता है। जो लोग बिजनेस में हैं उनके लिए 23 दिसंबर से 4 फरवरी, 22 मार्च से 7 मई, 22 जून से 8 अगस्त, 10 नवंबर से 25 दिसंबर तक का समय अनुकूल नहीं है जो लोग शेयर मार्केट या किसी भी प्रकार के सट्टेबाजी में हैं उन्हें इस दौरान सावधान रहना चाहिए।
उपाय
इस साल शनि को अनुकूल रखने के लिए और शनि का शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में रखे हुए कबाड़, पुराने लोहे और बेकार पड़ी चीजों को मत बेचिए बल्कि उन्हें किसी जरूरतमंद को दान में दे दे। इसके अतिरिक्त शनिवार के दिन नाखून, बाल इत्यादि मत काटे। महीने में एक बार शनिवार की शाम को सरसों के तेल की एक बोतल किसी जरूरतमंद को दान में दे।
ये उपाय करने से आपकी आय के साधन मजबूत रहेंगे और आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।