तुला राशि वर्ष 2019 राशिफल

Published by Ashok Prajapati on

तुला राशि वालो के लिए वर्ष 2019 काफी कुछ अच्‍छा लेकर आ रहा है। इसमें बहुत सारे अच्छे-अच्‍छे  सरप्राइज भी शामिल है। इस वर्ष के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो 2019 हर तरफ से अच्छा रहेगा।

तुला राशि साल 2019 विद्यार्थियों के लिए

विद्यार्थियों के लिए साल 2019 लाभदायक है। अगर आपको ऐसा लगता है कि आप मेहनत कर रहे है परन्‍तु फायदा नहीं हो रहा है या अब  तक  आपको  अपने प्रयासो  का  फल  नहीं  मिला तो धीरज रखिए, अपने प्रयास जारी रखें। आप सफल होंगे।

 

तुला राशि साल 2019 और बिजनेसमैन

तुला राशि के वर्षफल की बात करें तो बिजनेसमैन को मार्च के अंत तक राहु, केतु की स्थिति उनको प्रभावित करेगी। यह स्‍थिति उनको भ्रमित करेगी फलस्‍वरूप निर्णय नहीं ले पाएंगे। लेकिन अप्रैल में स्‍थिति में सुधार होगा। आपके काम बनने लगेगें, अपने आप में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आपने जो मेहनत की है उसका फल आपको मिलने लगेगा। आपके अथक परिश्रम पौधा अब फल देने लगेगा। आपने जो प्रयास किए थे वो सफल सिद्ध होंगे।

अप्रैल में बिजनेस में मंदी और तेजी की स्‍थिति एक समान रहेगी। अप्रैल के बाद जब ग्रह जैसेकि राहु, केतु, ब्रहस्पति आपके अनुकूल होंगे तो आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। तत्‍पश्‍चात नवंबर तक जब मंगल वृषभ, कर्क, कन्या राशि में मंगल आएगा तब बिज़नेस में नुकसान के योग है, उस समय आपको सावधान रहने की आवश्‍यकता है।

तुला राशि साल 2019 और नौकरी

तुला राशि के वे लोग जो नौकरी कर रहे है उनका मन बेचैन रहेगा। यह स्‍थिति मार्च तक रहेगी। उनका मार्च तक नौकरी में मन नहीं लगेगा। मन में बार-बार नौकरी बदलने का ख्‍याल आएगा। यदि नौकरी बदलना चाहेंगे और प्रयास करेंगे तो मार्च के बाद सफलता मिल भी सकती है। कहने का अभिप्राय है कि यदि नौकरी छोड देंगे तो मार्च के बाद दूसरी नौकरी मिलने की संभावना है। तुला राशि वालों के लिए मेष राशि  में स्‍थित मंगल अच्छा नही है। उस समय नौकरी में किसी प्रकार का खतरा /रिस्क ना लें। शेष ग्रह अनुकूल होने के कारण इस साल में प्रमोशन संभव है और इंक्रीमेंट भी हो सकता है।

तुला राशि साल 2019 और स्‍वास्‍थय

तुला राशि के लोगों के लिए स्वास्थय की दृष्‍टि से साल 2019 अच्छा है। स्‍वयं पर नियंत्रण रखें क्‍योंकि जनवरी से मार्च तक आपके स्‍वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। उसी समय सिर में दर्द, बैचेनी भी अनुभव होगी। मंगल जब वृषभ राशि में विचरण करेंगे उस समय आपको चोट लग सकती है। ग्रह स्‍थिति के हिसाब आपके लिए पूरा वर्ष शुभ होगा। आपको विशेष चिंता करने की आवश्‍यकता नहीं है।

तुला राशि साल 2019 और दांपत्‍य, प्रेमसंबंध और रोमांस  

जो लोग रिलेशनशिप में है, प्रेम संबंध में है, उनका नया सम्बन्ध बन सकता है। अर्थात उनका प्रेम शादी का रूप लें सकता है। इस वर्ष घर में मंगल कार्य होते रहेंगे, घर में उत्सव जैसा माहौल रहेंगा। दांपत्य संबंधो की बात करें तो मेष राशि का मंगल अशांति प्रदान करेगा। मंगल जब कन्या और कर्क राशि में विचरण करेगा तब उस समय सावधान रहने की आवश्‍यकता है। जो दंपत्‍ति संतान सुख की कामना कर रहें है, उनकी कामना पूरी होने वाली है, वे भाग्यशाली रहेंगे।